बड़ी खबर- सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती ने ED के सामने आज पेश होने से किया इंकार- मांगा और वक्त
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब सीबीआई और ED ने अपनी जांच शुरु कर दी है। ईडी ने रिया चक्रवर्ती को 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां रिया से उनकी प्रॉपर्टी और सुशांत संग लेन-देन को लेकर सवाल पूछे जाने थे। रिया चक्रवर्ती को आज यानि शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होना था। लेकिन अब वे प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगी।
जानकारी के अनुसार, रिया ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का हवाला देकर अपील की है कि तब तक के लिए उनके बयान को दर्ज ना किया जाए। रिया को ईडी का समन व्हाट्सएप पर मिला था वहीं एक्ट्रेस ने इसका जवाब ईडी को मेल कर दिया है।

ईडी इसके पहले सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे संदीप श्रीधर और रिया चक्रवर्ती के सीए रितेश शाह से पूछताछ कर चुका है। आज रिया से पूछताछ होनी थी, लेकिन ANI के अनुसार रिया चक्रवर्ती के वकील ने ईडी से आग्रह किया है कि सुप्रीम कोर्ट में दायर उसकी याचिका पर फैसले तक पूछताछ रोक दे।


Click it and Unblock the Notifications