रिया चक्रवर्ती के ITR इनकम टैक्स रिटर्न्स से खुलासा: करोड़ों की प्रॉपर्टी, सिर्फ 37 लाख की कमाई !
रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर बीते कई दिनों से रिया चक्रवर्ती के साथ उनका पूरा परिवार प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ईडी के दफ्तर के चक्कर लगा रहा है। इस मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती से ईडी की पूछताछ लगातार जारी है।
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में रिया चक्रवर्ती की आईटीआर( इनकम टैक्स रिटर्न्स) से जुड़ी ऐसी जानकारी आ रही है जो कि रिया की मुश्किल को और गहरा कर सकता है।

इसके अनुसार साल 2017 से 2018 तक रिया की कमाई 18.85 लाख बताई गई है। 2018-2019 में रिया ने अपनी कमाई 18.35 लाख बताई है। हालांकि इन दो सालों में रिया का निवेश उनकी कमाई से काफ अधिक है।


Click it and Unblock the Notifications