सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती का सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा-"मीडिया मुझे ठहरा रही दोषी"
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। जहां एक तरफ सीबीआई ने इस मामले में रिया व उनके परिवार को आरोपी बनाया है वहीं ईडी भी लगातार रिया से पूछताछ कर रही है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का दोबारा रुख किया है। रिया ने शीर्ष अदालत में हलफनामा दाखिल कर मीडिया व बिहार सरकार पर निशाना साधा है। रिया ने कहा कि मीडिया ट्रायल चलाया जा रहा है, इस केस को सनसनीखेज दिखाया जा रहा है। उन्हें मीडिया द्वारा सुशांत की मौत का दोषी ठहराया जा रहा है।
रिया चक्रवर्ती ने बिहार सरकार पर चुनाव की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना को बिहार एक चुनावी मुद्दे की तरह देख रहा है। इस केस को जबरन बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। ये सब बिहार में होने वाले चुनाव के लिए हो रहा है। वहीं सनसनीखेज खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा मीडिया ट्रायल हम 2जी स्कैम और आरुषी केस में भी देख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











