सुशांत केस : 20 रुपये का नोट वायरल, यूजर्स ने लिखा- "रिया चक्रवर्ती बेवफा है"
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाया गया है। लगातार रिया चक्रवर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की बेवफाई को लेकर यूजर्स ने दोबारा कमेंट्स किए। जी हां, सोशल मीडिया पर 20 रुपये का नोट वायरल हो रहा है। इस नोट पर लिखा है- रिया चक्रवर्ती बेवफा है। एक बार फिर इस तरह रिया सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कुछ फैंस ने #RheaChakrabortyBewafaHai लिखकर हैशटैग भी किया। देखते ही देखते कई यूजर्स ने रिया पर कई तरह के ट्वीट्स यूजर्स ने किए।
बता दें रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाकर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद सीबीआई ने भी रिया को मुख्य आरोपी बनाया। फिलहाल वह सीबीआई द्वारा पूछताछ की जा रही है। रिया पर सुशांत की फैमिली ने आरोप लगाए कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया, पैसों की हेरफेर की और परिवार से एक्टर को दूर किया। लेकिन अभी तक सुशांत को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। रिया ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद भी बताया है।


Click it and Unblock the Notifications