आध्यात्मिक गुरु का दावा- 'सुशांत सिंह राजपूत के इलाज के लिए मेरे पास आईं थीं रिया चक्रवर्ती'
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे हो चुके हैं। लेकिन केस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। हर दिन एक नए चेहरे की एंट्री हो रही है, जो इस कड़ी से जुड़ा हुआ है। ऐसे में अब खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले मोहन जोशी ने दावा किया कि रिया ने उन्हें सुशांत के इलाज के लिए बुलाया था।
सुशांत की सुसाइड को लेकर शुरुआत से ही डिप्रेशन की बात की जा रही है। रिया चक्रवर्ती समेत उनके नजदीकियों का कहना है कि सुशांत पिछले 6 महीने से अवसाद से गुजर रहे थे, जिस वजह से उसने सुसाइड किया। जबकि सुशांत के परिवार ने इससे इंकार किया है और कहना है कि जबरदस्ती इस केस को डिप्रेशन से जोड़ा जा रहा है।

बहरहाल, अब टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक आध्यात्मिक गुरु ने सुशांत का इलाज किया था। इन आध्यात्मिक गुरु का नाम मोहन सदाशिव जोशी है और उन्होंने दावा किया है कि वह 22-23 नवंबर 2019 को सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती से मिले थे। जोशी ने कहा कि उन्होंने 22 नवंबर को सुशांत का इलाज किया था जिसके बाद वह ठीक थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications