सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती फरार नहीं हैं, बिहार पुलिस ने दिया अपडेट
सुशांत सिंह राजपूत केस में आगे की जांच करने के लिए पटना पुलिस से एक टीम मुंबई आई है। इस मामले में अब रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों से पूछताछ हो सकती है। खबर आ रही थी कि कि एफआईआर दर्ज होने की खबर सामने आने के बाद से ही रिया चक्रवर्ती अपने घर पर नहीं हैं। पुलिस जब रिया के घर पहुंची तो वो वहां मौजूद नहीं थीं। यहां तक कि रिया से फोन से भी संपर्क नहीं हो पाया है।
वहीं, पुलिस ने इस मामले में अपडेट देते हुए कहा कि रिया फरार नहीं हैं। जब जरूरत पड़ेगी, उनके पूछताछ की जाएगी।मिड डे से बात करते हुए सेंट्रल पटना एसपी विनय तिवारी ने कहा कि, ऐसा नहीं है कि रिया फरार है। पुलिस रिया से संपर्क करेगी, जब जरूरत होगी। फिलहाल हम उनके पूछताछ नहीं कर रहे हैं। शुरुआती जांच शुरु है। कई फैक्ट्स हैं जिसकी जांच होनी है।

पटना सेंट्रल जोन के आईजी संजय कुमार ने बताया, सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा दायर कराई गई एफआईआर के बाद रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 340, 341, 380, 406, 420 और 306 के तहत आरोप लगाए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications