सुशांत केस में संजय लीला भंसाली, करण जौहर और एकता कपूर को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस, पूरा मामला
सुशांत सिंह राजपूत का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवोकेट सुधीर ओझा द्वारा सात फिल्म हस्तियों को सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराए जाने का मामला सामने आया है। इसी मामले में मुजफ्फरपुर कोर्ट में संजय लीला भंसाली, करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, भूषण कुमार, एकता कपूर, दिनेश विजयन और आदित्य चोपड़ा को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस दिया है। इन फिल्म हस्तियों को खुद या अपने वकील के जरिए जवाब दाखिल करने का ये नोटिस दिया गया है।
करण जौहर से लेकर संजय लीला भंसाली समेत सात फिल्म हस्तियों को नोटिस भेजा गया है। इन स्टार्स को 21 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। बता दें शिकायतकर्ता सुधीर ओझा द्वारा 17 जून को परिवाद दाखिल किया गया था जिसके बाद सलमान खान के एडवोकेट कोर्ट में उपस्थित हुए थे। इसीलिए अब सलमान खान को छोड़ सभी हस्तियो को कोर्ट में उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है।
जिला व सत्र अदालत में रीविजनवाद 14 अगस्त को वकील सुधीर ओझा द्वारा दाखिल किया गया था। जिसे सीजेएम कोर्ट ने ये कहते हुए खारिज कर दिया था कि ये उनका क्षेत्राधिकार नहीं है। जिसके बाद एक बार फिर शिकायतकर्ता ने रीविजनवाद दायल किया है और कहा कि साजिश में शामिल मामलों की सुनवाई किसी भी कोर्ट में हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











