..................... पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में नहीं लिखा है सुशांत सिंह राजपूत की मौत का समय | Sushant Singh Rajput case: No time of death was mentioned in post-mortem report, says lawyer - Hindi Filmibeat

पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में नहीं लिखा है सुशांत सिंह राजपूत की मौत का समय- वकील ने उठाया बड़ा सवाल

सुशांत सिंह राजपूत केस में शुरुआत से ही मुंबई पुलिस पर लापरवाही करने को लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है। सुशांत के निधन के तुरंत बाद ही यह ऐलान कर दिया गया था कि यह सुसाइड का केस है। जिसे लेकर लोगों के बीच काफी गुस्सा है कि बिना किसी जांच पड़ताल के यह आत्महत्या केस क्यों करार दे दिया गया।

वहीं, अब सुशांत के फैमिली वकील ने एक बड़ा और अहम खुलासा किया है। वकील विकास सिंह ने सुशांत की पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उन्हाेंने कहा कि पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट में सुशांत की माैत का समय क्याें नहीं लिखा है? जो कि एक बहुत ही अहम जानकारी है। जिससे मौत की कई गुत्थियां सुलझ सकती थी।

Sushant Singh Rajput

वकील के अनुसार, सुशांत को मारकर लटकाया गया या लटकने से उनकी माैत हुई, यह माैत के समय से ही स्पष्ट हाे पाता। लेकिन यह अहम जानकारी गायब है। बता दें, सुशांत की मौत को लेकर मुंबई पुलिस की लगातार आलोचना हो रही है। वहीं, अब केस सीबीआई के दायरे में जा चुका है।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X