सुशांत केस में शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी- 20 किसानों ने आत्महत्या कर ली, उस पर कोई बात नहीं कर रहा !
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार को कई सवालों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई पुलिस और सीबीआई जांच के बीच इस केस को लेकर सरकार लगातार मुंबई पुलिस की जांच को सही ठहरा रही है। बताया जा रहा है कि इस केस को सुलझाने में मुंबई पुलिस सक्षम है। सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।
महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा बनी एनसीपी पार्टी ने सीबीआई जांच की मांग पर अपनी राय सामने रखी है। एनसीपी चीफ शरद पवार ने एक तरफ ये कहा है कि उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है।

वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इस बात को भी साफ किया है कि सीबीआई जांच का विरोध नहीं है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने ये भी कहा है कि दुख है कि कोई किसानों की खुदकुशी की चर्चा नहीं कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications