..................... सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल को लेकर एनसीबी ने जारी किया बयान | Sushant Singh Rajput Case: NCB issues statement on drug probe, nabs drug dealer with cash - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल को लेकर NCB का बयान- लाखों कैश के साथ कुछ ड्रग डीलर गिरफ्तार

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत की मौत और संबंधित ड्रग मामलों में की गई अब तक की जांच पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बता दें, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा किये गए जांच पड़ताल में रिया चक्रवर्ती के फोन से व्हॉट्सएप चैट बरामद किया गया था, जिसमें ड्रग्स को लेकर कुछ बातें की गई थीं। ईडी ने ये चैट एनसीबी के हवाले कर दी है।

फिलहाल इस केस पर सीबीआई, एनसीबी और प्रवर्तन निदेशालय तीनों की जांच चल रही है। रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार, सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा समेत केस से जुड़े कई लोगों से पूछताछ हो रही है।

sushant singh rajput

रिपब्लिक टीवी के रिपोर्ट के अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपने बयान में कहा कि उसे प्रवर्तन निदेशालय से 'ड्रग्स के सेवन, खरीद, उपयोग' से संबंधित चैट्स की जानकारी मिली थी। मामले का संज्ञान लेते हुए, NCB ने कहा कि इसमें प्रारंभिक पूछताछ करके जांच शुरू कर दी है। बता दें, इस केस में ड्रग्स एंगल को लेकर कुछ गिरफ्तारियां भी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X