..................... सुशांत सिंह राजपूत केस- एनसीबी ने ड्रग पेडलर हरीश खान को किया गिरफ्तार | Sushant Singh Rajput case: NCB arrests drug peddler Harish Khan linked to Sushant's death - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस- एनसीबी ने एक और ड्रग पेडलर को किया गिरफ्तार, काफी दिनों से थी तलाश

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस मामले में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच एक बार फिर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में एनसीबी ने मंगलवार (1 जून) को मुंबई में कई जगहों पर छापा मारा है। इस छापे में ड्रग पेडलर हरीश खान को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि इस ड्रग पेडलर का संबंध सुशांत केस से है और इसकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी।

इससे पहले, हाल ही में एनसीबी सुशांत के दोस्त और फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी के बाद सुशांत के पूर्व हाउसहेल्प नीरज और कुक केशव से भी पूछताछ की है।

Sushant Singh Rajput

रिपोर्ट्स की मानें तो हरीश खान का संपर्क ड्रग पेडलर परवेज खान उर्फ चिंकू पठान से है, जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के सहयोगी के रूप में काम करता है।

अधिकारी ने बताया, "फिलहाल तो एनसीबी ने चिंकू पठान ड्रग्स मामले के सिलसिले में खान को गिरफ्तार किया है लेकिन राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में भी उसकी भूमिका की जांच की जाएगी।" इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

चल रही है सीबीआई की जांच

14 जून 2020 को सुशांत का मृत शरीर उनके मुंबई आवास में पाया गया था। शुरुआत में इसे आत्महत्या कहकर रिपोर्ट किया गया था, लेकिन सुशांत के परिवार के हत्या की आशंका जताई और एफआईआर रिपोर्ट की। जिसके बाद से इस केस पर सीबीआई की जांच चल रही है, लेकिन अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

ड्रग मामले में जांच

इस केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने भी अपनी जांच शुरू की थी और कई सेलेब्स से पूछताछ की थी। फिलहाल, इस मामले की भी जांच अभी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X