सुशांत केस रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामला: नारकोटिक्स के टारगेट पर बॉलीवुड, 20 कलाकार- नेताओं के नाम !
सुशांत सिंह राजपूत केस सबसे बड़ा खुलासा उनके निधन को दो महीने बाद हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पता चला है कि रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में ड्रग्स का मामला सामने आया है। जिसके बाद इस केस में नारकोटिक्स जांच विभाग की भी एंट्री हो गई है। सुशांत सिंह राजपूत केस में फिलहाल सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स जांच कर रहा है।
रिया चक्रवर्ती को शुक्रवार को सीबीआई पूछताछ के लिए बुलाया गया। मुमकिन है कि नारकोटिक्स भी इस मामले पर रिया को घेर सकता है। लेकिन इतना तो साफ है कि ड्रग्स का एंगल आने से सिनेमा और राजनीति के कई नाम इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

बॅालीवुड और ड्रग्स का नाता हमेशा से रहा है। सुशांत केस में अब ये मामला गंभीर होता चला जा रहा है। एक रिपोर्ट अनुसार कई नाम ED और सीबीआई के निशाने पर हैं। जिनका नाता ड्रग्स से हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications