सुशांत सिंह राजपूत केस- सीबीआई जांच को लेकर भड़की मुंबई पुलिस और शिवसेना, कहा, 'ये अपमान है'
सुशांत सिंह राजपूत केस सीबीआई के हाथों में जाने को लेकर मुंबई पुलिस ने नाराजगी जाहिर की है। 14 जून की इस घटना पर शुरुआत से मुंबई पुलिस जांच कर रही थी। लेकिन महीने भर के बाद सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में एफआईआर दर्ज कराया, जिसके बाद यह केस बिहार पुलिस के हाथों में चली गई।
यह केस दिन ब दिन उलझता जा रहा है और कई बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की गुजारिश की थी, जिसे केंद्र ने मंजूर कर लिया। अब मुंबई पुलिस इससे खफा है।

मुंबई पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि सीबीआई को बिहार सरकार के अनुरोध के बाद सुशांत मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करनी चाहिए थी। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने भी सीबीआई जांच को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीबीआई के कंधें पर बंदूक रखकर महाराष्ट्र सरकार को निशाना बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications