पूछताछ के बाद, जांच के घेरे में यशराज फिल्म्स- मुंबई पुलिस से मांगी सुशांत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस जोरशोर से जांच कर रही है। करीब 10 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। वहीं, अब पुलिस ने गुरुवार को यशराज फिल्म्स से उनके और सुशांत सिंह राजपूत के बीच कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी जल्द जमा करने को कहा। बता दें, सुशांत के केस में यशराज फिल्म्स पर बड़ा आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सुशांत को बैन कर दिया था।

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सुशांत के साथ ऐसा क्या हुआ कि उन्हें ये कदम उठाना पड़ा। पुलिस के घेरे में सुशांत के परिचित, इंडस्ट्री से कुछ दोस्त, घर के नौकर और 7 प्रोड्यूसर भी हैं।

Sushant Singh Rajput

गुरुवार को पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे लंबी पुछताछ की। रिया गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस थाने पहुंची थीं और रात 10 बजे पुलिस थाने से बाहर निकलीं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के बीच रिश्ते, पिछले 1 साल के संबंध, सुशांत की निजी जिंदगी से जुड़ी बातों, सुशांत का फ़िल्म इंडस्ट्री के लोगों से संबंध और सुशांत के बीच कथित तनाव पर पूछताछ की और बयान दर्ज किया।

सिंगर सोनू निगम का चौंका देने वाला खुलासा- म्यूजिक इंडस्ट्री के माफिया और सलमान खान पर बड़े आरोप

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X