सुशांत सिंह राजपूत के मौत का दिन, क्राइम सीन से काला बैग ले जाने वाले शख्स पर से उठा पर्दा !
सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार इस मामले को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत केस में दो वीडियो वायरल हुए। जिसमें से पहले वीडियो में एक शख्स काला बैग लेकर क्राइम सीन से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ एक संदिग्ध महिला भी दिखाई दे रही है।
एक न्यूज चैनल की खबर अनुसार ये जानकारी हाथ लगी कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती की खास दोस्त हैं। जो कि सुशांत की मौत की खबर सुनकर वहां उन्हें देखने पहुंची थीं।

इस बीच बीते दो दिन से लगातार चैनल पर वीडियो वायरल होने के बाद अब वह शख्स भी सामने आ गया है जो कि 14 जून को काला बैग ले जाता हुआ दिख रहा है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि सुशांत की डेड बॅाडी के पास ब्लैक ड्रेस में एक आदमी खड़ा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications