..................... सुशांत सिंह राजपूत केस में महेश शेट्टी ने कहा रिया नहीं मिलने देती थी Sushant Singh Rajput case mahesh shetty claims rhea wont allow actor to meet with family and friends - Hindi Filmibeat

महेश शेट्टी का रिया चक्रवर्ती पर बड़ा खुलासा- दोस्तों से सुशांत को दूर रखा जाता था, बड़ी खबर !

सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में परिवार के एफआईआर के बाद कई मामले सामने आए हैं। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए पटना में सुशांत के पिता ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी के चलते बिहार पुलिस की टीम इस पूरे केस की जांच के लिए मुंबई आई हुई है।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput के दोस्त Mahesh Shetty का अब तक का बड़ा खुलासा; Check Out |FilmiBeat

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सुशांत के कुक, बहन और अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत के सबसे खास दोस्त महेश शेट्टी से भी पूछताछ की गई है। आपको याद दिला दें कि मौत से पहले सुशांत ने महेश शेट्टी को कॅाल किया था। लेकिन दोनों की बात नहीं हो पाई थी। एबीपी न्यूज वेबसाइट की एक रिपोर्ट अनुसार महेश शेट्टी ने अपना बयान बिहार पुलिस को दिया है।

Sushant Singh Rajput,

उसके अनुसार मौत से कुछ समय पहले सुशांत से वह दूर हो गए थे। उन्होंने बताया था कि रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने दोस्तों से मिलना जुलना कम कर दिया था। रिया भी सुशांत के दोस्तों से बात नहीं किया करती थीं।

गौरतलब है कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को फंसाकर करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। उन्हें पागल बनाने की कोशिश की है ऐसा आरोप भी लगाया गया है। टाइम्स नाऊ की खबर अनुसार इस मामले में महेश शेट्टी को मुख्य गवाह बनाया जा सकता है।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X