सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह का दावा- 200 फीसदी हत्या, एम्स के डॉक्टरों का बयान !
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच जारी है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई तय जानकारी नहीं आयी है। सुशांत की मौत की वजह कैसे हुई? इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। दूसरी तरफ ड्रग्स मामले को लेकर बैक टू बैक बॅालीवुड के कई बड़े नाम एनसीबी की जांच का हिस्सा बन रहे हैं।
लेकिन इस बीच सुशांत सिंह राजपूत केस के वकील विकास सिंह की तरफ से बड़ा दावा किया जा रहा है। विकास सिंह के नाम से बने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर है। आपको बता दें कि ये अकाउंट वेरिफाइट नहीं है। फिलहाल ये विकास सिंह का ये मैसेज चर्चा में बना हुआ है। इस अकाउंट को सुशांत सिंह राजपूत का परिवार भी फॅालो कर रहा है।

दूसरी तरफ टाइम नाउ की रिपोर्ट अनुसार विकास सिंह का कहना है कि एम्स के डॅाक्टरों को उन्होंने सुशांत की तस्वीरें भेजी थी। डॅाक्टरों ने ये कहा था कि यह मर्डर लग रहा है। विकास सिंह ने कहा था कि सुशांत की तस्वीरें उन्होंने काफी पहले भेजी थींं।


Click it and Unblock the Notifications