दिल बेचारा रिलीज: कंगना रनौत ने शेयर किया सुशांत की कमाई डिटेल, फ्लॅाप पर मुंबई पुलिस जांच करे
दिल बेचारा की रिलीज से पहले सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कंगना रनौत ने एक नई चर्चा शुरू की है। कंगना रनौत की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक बार फिर नेपोटिज्म और आउटसाइडर का मामला गर्मा दिया है।
इसमें कंगना ने उन टिप्पणी को शेयर किया है जहां पर सुशांत को फ्लॅाप स्टार बताया गया है। टीम ने फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के जरिए पोस्ट की गई समीक्षाओं का स्क्रीनशॅाट शेयर किया है। जब सुशांत की फिल्म छिछोरे हिट हुई थी। इसमें बताया गया है कि छिछोरे ने गली ब्वॅाय,टोटल धमाल,साहो और केसरी जैसी बाकी फिल्मों को पार करने का उल्लेख किया गया है ।

इस हिसाब से फिल्म छिछोरे 144.60 करोड़ कमाई है। कंगना रनौत ने इसे शेयर करते हुए लिखा है ये अंको का बिजनेस है। लेकिन ये सुशांत को हमेशा से फ्लॅाप अभिनेता कहते रहते हैं। उनकी फिल्मों को फ्लॅाप बताया गया, उनकी फिल्में चली नहीं। सुशांत को फ्लॅाप अभिनेता कहा गया।


Click it and Unblock the Notifications