नेपोटिज्म-माफिया को हटाकर सुशांत का परिवार केवल पैसों पर फोकस कर रहा है- कंगना रनौत
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर पैसा हड़पने का आरोप लगाया है। एफआईआर में आरोप है कि साल भर पहले सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रुपए थे। जिनमें से 15 करोड़ रिया ने अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए थे। इस पूरे मामले को लेकर कंगना रनौत की टीम ने ट्वीट किया है।
इसमें कहा गया है कि दुर्भाग्य से फैमिली केवल पैसों की बात पर ध्यान दे रही है। उन सभी इंटरव्यूज और पोस्ट को अनदेखा कर रही है जिसमें सुशांत ने बुलिंग और नेपोटिज्म हैरेसमेंट के बारे में बताया था।

यहां तक कि राजनीतिक नेपो माफिया की भागीदारी के मामले को भी। इसके बाद लिखा गया है कि उन्होंने उसके साथ ऐसा इस वजह से किया क्योंकि वो आसान टारगेट था। क्या वो रणबीर कपूर या फिर वरुण धवन के साथ ऐसा करेंगे? वे कहते हैं कि भाई -भतीजावाद और पक्षपात एक क्रिमिनल अपराध नहीं है।
उन्होंने ये भी लिखा है कि केवल मनी लॅान्ड्रिंग है, ये सच है। लेकिन हमारे पास अवसर है कानून को बदलने का। आउटसाइडर्स के लिए BullyWood को एक सुरक्षित स्थान बनाने का। अगर वो केवल पैसे पर फोकस करेंगे और माफिया पर नहीं तो ये अवसर खो जाएगा।
आपको बता दें कि सुशांत के निधन के बाद कंगना रनौत ने लगातार नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स को लेकर एक मुहिम शुरू की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आउटसाइडर्स को काम नहीं दिया जाता है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications