सुशांत सिंह राजपूत केस: मुंबई पुलिस की जांच पूरी, फॉरेंसिक रिपोर्ट, 15 दिन में बड़ा खुलासा !
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को एक महीने का समय हो गया है। 30 दिन में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच को काफी तेजी से पूरा करने की कवायद की है। फिलहाल अभी भी इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में अभी तक 30 से अधिक लोगों की गवाही ली जा चुकी है।
प्रोफेशनल और निजी स्तर पर पुलिस ने इस केस को लेकर कई अहम जानकारी जुटाई है। माना जा रहा है कि आने वाले 10 से 15 दिन के भीतर पुलिस इस मामले में अपनी फाइनल जांच रिपोर्ट पेश करेगी।

Recommended Video
लेकिन इसके साथ सुशांत के सुसाइड मामले को लेकर पुलिस को क्या अपडेट मिली है इसकी एक जानकारी मीडिया में सामने आयी है। केस से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने अपनी छानबीन पूरी कर ली है।
गौरतलब है कि ऐसे कई सवाल हैं जो इस वक्त चर्चा में हैं। मुमकिन है कि पुलिस अपनी रिपोर्ट में सारे सवालों पर से पर्दा हटाएगी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications