सुशांत सिंह राजपूत केस- फॉरेंसिक जांच में मिली गड़बड़ी के संकेत, अगले सप्ताह हो सकता है बड़ा खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत केस में अगले सप्ताह एक बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। AIIMS का फॉरेंसिक बोर्ड इस मामले में अगले सप्ताह CBI को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट से सुशांत के मौत का सच सामने आएगा। अभिनेता की मौत हत्या थी या आत्महत्या, यह बताया जा सकेगा।
फिलहाल खबरों की मानें तो फॉरेंसिक टीम को पुलिस द्वारा लिखी रिपोर्ट और क्राइम सीन से संबंधित चीजों में कुछ विसंगतियों होने का संकेत मिला है।

एम्स में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने एएनआई को बताया कि हम मेडिकल बोर्ड की बैठक और बाद में सीबीआई के साथ होने वाली बैठक के बाद इस मामले का अध्ययन कर रहे हैं। अगले सप्ताह सीबीआई को इस मेडिकल बोर्ड की राय सौंप दी जाएगी। मुझे उम्मीद है कि यह बिना किसी भ्रम या संदेह के अंतिम निष्कर्ष होगा। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण हम यह रिपोर्ट शेयर नहीं कर सकते।
फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन का दोबारा जांच किया है, जैसे कि सुशांत के डुप्लैक्स फ्लैट और उनका बेडरूम, जहां सुशांत मृत पाए गए थे।
सूत्र के अनुसार, यदि एक जांच रिपोर्ट, जो उन परिस्थितियों के बारे में महत्वपूर्ण विवरण देती है, जिसमें किसी की मृत्यु हुई है, उसमें कुछ विसंगतियां हैं, तो यह एक महत्वपूर्ण खोज हो सकती है। हालांकि जैसे कि मामला अदालत में विचाराधीन है, विशिष्ट फोरेंसिक निष्कर्षों को साझा नहीं किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications