सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील का खुलासा- चालाक अपराधी है सिद्धार्थ पिठानी, उसकी गिरफ्तारी हो
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर पूरा मामला अब सुसाइड से मर्डर पर पहुंच गया है। सुशांत के वकील विकास सिंह ने सुशांत के फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी को अपराधी वह इस पूरे मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती का मददगार बताया है। आपको बता दें कि 14 जून को सुशांत के निधन की खबर सामने आयी थी।
मुंबई पुलिस की जांच से शुरू हुआ ये केस अब बिहार पुलिस ने सीबीआई जांच की मांग पर पहुंची है। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर इस पूरे मामले को नेपोटिज्म से निजी जिंदगी पर लेकर आया है।

रिया के साथ पिठानी पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्ञात हो कि 14 जून को मुंबई के अपने फ्लैट में सुशांत की मौत के समय सिद्धार्थ पिठानी मौजूद था, देर रात सुशांत और पिठानी के बीच बातचीत भी हुई थी। ANI से बातचीत में वकील ने परिवार का पक्ष रखा है।


Click it and Unblock the Notifications