..................... सुशांत केस में सैमुअल मिरांडा से 9 घंटों तक हुई पूछताछ | Sushant Singh Rajput Case: ED questions house manager Samuel Miranda for 9 hours - Hindi Filmibeat

सुशांत केस- रिया चक्रवर्ती के बाद, हाउस मैनेजर से भी हुई 9 घंटे लंबी पूछताछ, लगाया गया है बड़ा आरोप

सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती के साथ साथ सुशांत के हाउस मैनेजर समुअल मिरांडा से भी 9 घंटे लंबी पूछताछ की है। सुशांत के अकाउंट से करोड़ों रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं इसी को लेकर ED पूरे मामले की जांच कर रही है। सीबीआई द्वारा किये गए FIR में भी सैमुअल मिरांडा का नाम है।

सुशांत के परिवार का आरोप है कि रिया चक्रवर्ती ने ही पिछले साल सैमुअल को सुशांत का हाउस मैनेजर नियुक्त किया था। सैमुअल से प्रवर्तन निदेशालय पहले भी एक बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं, शुक्रवार को फिर से कुछ सवाल किये गए।

Sushant Singh Rajput

सैमुअल शुक्रवार दोपहर को मुंबई में ED दफ्तर पहुंचे, जबकि उन्हें देर रात बाहर निकलते हुए देखा गया। वही मीडिया के सवालों से वो बचते दिखाई दिए। इससे पहले, मिरांडा ने बिहार पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया था। सैमुअल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया गया था। ईडी ने इस मामले में राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया है। पिठानी को आज यानि की शनिवार को पेश होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X