ED दफ्तर में रिया चक्रवर्ती, सुशांत के 4 बैंक से करोड़ों गायब, रिया की प्रॅापर्टी डिटेल का खुलासा!
सुशांत सिंह राजपूत मामले में आए दिन कई खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई ने भी इस केस की तरफ अपनी जांच तेज कर दी है। वहीं पहले मना करने के बाद आखिरकार रिया चक्रवर्ती ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ऑफिस शुक्रवार को पहुंचीं।
रिया ईडी में पूछताछ के लिए पहले नहीं आना चाहती थीं। उनकी तरफ से आग्रह किया था कि बयान दर्ज करवाने के लिए समय सीमा बढ़ा दी जाए। लेकिन ईडी ने उनके द्वारा बयान की रिकॉर्डिंग सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक टालने के अनुरोध को खारिज कर दिया।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले पर सीबीआई के साथ ईडी ने भी अपनी नजर और जांच जारी रखी है। वहीं ईडी को भी जांच में कुछ अहम जानकारी मिली है जो कि सुशांत और रिया चक्रवर्ती के बीच उलझे इस केस पर रोशनी डाल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications