ड्रग्स चैट में स्टार्स का नाम, रवीना टंडन का तगड़ा बयान- सफाई का वक्त आ गया, जड़ से उखाड़ फेंकें
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग मामले की जांच को लेकर कई बड़े नाम के सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये रिपोर्ट सामने आ रही है कि श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और अब दीपिका पादुकोण का नाम छाया हुआ है। हालांकि इस पर अभी तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
Recommended Video
Raveena Tandon ने किया Bollywood से Drug सफाए का Support | FilmiBeat
दूसरी तरफ हिंदी सिनेमा ने भी ड्रग मामले में बिग स्टार्स का नाम आते ही चुप्पी साध ली। ऐसे में एक आवाज जो सामने आयी है वो है रवीना टंडन की। रवीना टंडन ने ड्रग चैट पर अपना रिएक्शन दिया है। आपको बता दें कि सुशांत केस में ड्रग्स मामले की जांच करते हुए एनसीबी को सीधे तौर पर बॅालीवुड ड्रग कनेक्शन का पता चला है।

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर बड़ी ही बेबाकी से लिखा है कि सफाई का समय आ चुका है। दूसरों की तरफ ध्यान दिए बिना उनकी जिंदगी खराब कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications