सुशांत सिंह राजपूत के मौत के दिन 14 जून को 'दीपेश सावंत' का हैरान करने वाला वॉट्सऐप चैट, दावा झूठा!
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई लगातार जिन लोगों से जांच के पहले दिन से पूछताछ कर रही है, उसमें एक नाम दीपेश सावंत का भी है। सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के स्टाफ ने मीडिया से लेकर पुलिस से अपने बयान में कहा है कि दीपेश सावंत के साथ मिलकर उन्होंने सुशांत की बॅाडी को 14 जून को नीचे उतारा था।
यहां तक की सीबीआई को दिए गए अपने बयान में दीपेश सावंत, सिद्धार्थ पिठानी और नीरज ने साफ तौर पर ये कहा है कि सुशांत 10 बजे के बाद दरवाजा नहीं खोल रहे थे।

जिसके बाद वे सभी मिलकर सुशांत के दरवाजा ना खोलने को लेकर काफी परेशान थे। अब इस पूरे मामले को लेकर सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत का एक वॉट्सऐप चैट सामने आया है। जो कि 14 जून की नई कहानी बता रहा है। चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या है।


Click it and Unblock the Notifications