सुशांत सिंह राजपूत केस: डायरेक्टर से 7 घंटे पूछताछ, घर से मिला बड़ा सबूत, खुलेगा मौत का राज !
सुशांत सिंह राजपूत केस का मामले में अब कई चीजें सामने आ रही हैं। लगातार ये मामला सोशल मीडिया और खबरों में जितना गर्मा रहा है। उतनी तेजी से ही पुलिस इस पूरे मामले की जांच भी कर रही है। आखिर क्यों सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले सुसाइड कर लिया इसका सवाल खोजने की तलाश पुलिस तेजी से कर रही है।
फिलहाल अभी तक सुशांत के परिवार और पिता का बयान दर्ज कर लिया गया है। सिनेमा में सुशांत के खास दोस्तों में निर्देशक और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से भी पुलिस ने उनके सुसाइड के राज को लेकर बात की है।

आपको बता दें कि जैसे ही सुशांत के मौत की खबर सामने आयी तो मुकेश छाबड़ा उनके घर के गेट के बाद भावुक होकर खड़े होते हुए दिखाई दिए। यहां तक कई फिल्मों में सुशांत की कास्टिंग का काम भी मुकेश छाबड़ा ने किया है। पुलिस को दिए गए अपने बयान में मुकेश ने कुछ खुलासे किए हैं जिससे अब ये मामला तेजी से आगे बढ़ सकता है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











