सुशांत सिंह राजपूत की मौत: CFSL रिपोर्ट- मर्डर के नहीं मिले सबूत, कपड़े का इस्तेमाल,गले के निशान!
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई एक महीने से इसकी जांच कर रही है। मुंबई पुलिस से केस सीबीआई के हाथ में आने के बाद सुशांत की निजी जिंदगी पर फोकस कर सीबीआई ने कई लोगों के बयान दर्ज किए। रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती के साथ सुशांत के साथ फ्लैट पर मौजूद सभी लोगों से सीबीआई ने कई दिन कई घंटों तक लगातार पूछताछ की।
Recommended Video
इस बीच सेंट्रल फॅारेंसिक साइंस लैब यानी की सीएफएसएल की रिपोर्ट मीडिया के हाथ लगी है। जहां पर 14 जून के दिन सुशांत के साथ क्या हुआ होगा? इस की जांच बयान और सबूत के आधार पर की गई है। सुसाइड या मर्डर। सारा मामला इसी बात पर अटका हुआ है कि आखिर सुशांत के मौत का राज क्या है?

दैनिक भास्कर ने एक रिपोर्ट द्वारा ये जाहिर किया है कि क्राइम सीन को दोबारा समझने और जांचने के बाद ये पता लगा कि ये हत्या का मामला नहीं है। चलिए जानते हैं इसकी डिटेल।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications