सुशांत केस में बड़ा खुलासा- CCTV कंपनी मालिक ने कहा,'खराब नहीं था एक भी कैमरा, सब कुछ हुआ रिकॉर्ड'
सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नया खुलासा होता दिख रहा है, जो कि मामले को और संगीन बनाता चला जा रहा है। इस केस में सबसे अहम सबूत साबित हो सकता था सीसीटीवी फुटेज। लेकिन शुरुआत से ही मुंबई पुलिस का कहना था कि 13 और 14 जून, यानि की सुशांत के मौत के दिन बिल्डिंग और घर का कोई सीसीटीवी कैमरा काम नहीं रहा था।
सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा अपार्टमेंट के कैंपस के कई हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे हैं। उनके अपार्टमेंट में ही 14-15 कैमरे हैं। लेकिन पुलिस के मुताबिक, घर का कोई भी सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था.. और अपार्टमेंट के बाहर सीटीवी कैमरे अभी तक नहीं लगे हैं।

वहीं, अब रिपब्लिक चैनल से बात करते हुए सीसीटीवी कंपनी के मालिक ने कहा कि, उस दिन सुशांत के घर के सभी कैमरे काम कर रहे थे और घर में क्या क्या हुआ, सब रिकॉर्ड भी हुआ होगा। लेकिन मुंबई पुलिस मामले में कुछ छिपा रही है।


Click it and Unblock the Notifications