सुशांत केस में CBI ने बदला गेम प्लान, दिशा सालियान की मौत की जांच, AIIMS की रिपोर्ट में खुलासा !
सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जांच करते हुए ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ कई लोगों की गिरफ्तारी की है। लेकिन फिलहाल सुशांत की मौत का मामला अभी तक लटका हुआ है। सुशांत केस पर सीबीआई बीते एक महीने से जांच कर रही है।
इस मामले में सीबीआई ने एक्टर के निजी जिंदगी से जुड़े हुए सभी लोगों से बात की है। कोई नतीजा टीम को अभी तक मिला नहीं है। इस केस में सभी की नजर एम्स की रिपोर्ट पर है। जिससे सुशांत के 14 जून के रहस्य का राज खुल सकता है। खासकर उनके गले के निशान को लेकर कोई ताजा अहम जानकारी सामने आ सकती है।

नई रिपोर्ट के अनुसार सुशांत मामले में पूछताछ का नया चरण शुरू करने के लिए सीबीआई की टीम फिर से मुंबई जाएगी। एम्स की रिपोर्ट भी अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications