सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट ने मचाई सनसनी- मौत वाले दिन सुशांत और दुबई के ड्रग डीलर की मुलाकात
सुशांत सिंह राजपूत सीबीआई केस की जांच तेजी से चल रही है। चार दिन के भीतर सीबीआई के हाथ इस केस को लेकर कई सबूत लगे हैं। साथ ही वक्त के साथ सीबीआई अपनी जांच रिपोर्ट को मजबूत बनाती जा रही है। मुंबई में सीबीआई की जांच तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
आपको बता दें कि इस केस को लेकर दो महीने से लगातार सीबीआई की मांग हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस और इसके बाद शेखर सुमन और फिर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी सीबीआई जांच की मांग की।

आखिरकार कोर्ट के फैसले के बाद इस केस में सीबीआई के हाथ ये केस आ गया। लेकिन इन सबके बीच सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से इस केस का दुबई कनेक्शन होने का दावा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











