सुशांत केस में CBI जांच की Detail- क्राइम सीन रीक्रिएट, सिद्धार्थ- रिया पर बड़ा खतरा, हत्या का शक !
सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच करने का फैसला दे दिया है। इसके बाद से ही सीबीआई ने इस मामले में अपनी जांच तेजी से बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई की टीम ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करते हुए इस केस को लेकर अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है।
उसी आधार पर ये पूरी टीम मुंबई आकर केस के सिलसिले में अपना काम शुरू करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक इस हाईप्रोफाइल केस को संभालने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है।

इसमें चार बड़े अधिकारी शामिल किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही सीबीआई ने इस केस पर अपनी सीबीआई टीम का ऐलान कर दिया है। इस मामले में बिहार पुलिस की एफआईआर के आधार पर ही सीबीआई काम करेगी।


Click it and Unblock the Notifications