रिया चक्रवर्ती के 35 घंटे के बयान पर CBI की रिव्यू मीटिंग, माता-पिता से कड़ी पूछताछ, DETAILS
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सीबीआई ने अपनी जांच तेजी ीसे शुरू की है। इस केस में सुशांत के घर पर हुई 8 जून से लेकर 14 जून की घटना पर सीबीआई का फोकस बताया जा रहा है। इसी के आधार पर लॅाकडाउन में सुशांत के साथ रहने वाले उनके स्टाफ दीपक सावंत, सैमुअल मिरांडा, सिद्धार्थ पिठानी, कुक केशव और नीजर के साथ रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की जा रही है।
DRDO ऑफिस में मंगलवार को रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और उनकी माता संध्या चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। भाई शौविक चक्रवर्ती का भी बयान लिया जा रहा है। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती से पिछले चार दिनों में 35 घंंटे में पूछताछ हो चुकी है।

सोमवार को रिया से 9 घंटे पूछताछ हुई थी। सीबीआई की आज की पूछताछ में रिया के बयानों को लेकर भी एक मीटिंग की जा रही है। जो कि उनके चार दिन के बयानों की रिव्यू मीटिंग है।


Click it and Unblock the Notifications