सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट तो पूजा भट्ट का आया रिएक्शन, याद आई 5 साल पुरानी बात

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। बता दें की सीबीआई लंबे समय से सुशांत सिंह राजपूत के केस पर काम कर रही थी। एक्टर के मौत की लंबी जांच चली थी कि यह आत्महत्या है या कोई साजिश। इस मामले में खासतौर पर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई थी। लंबे समय तक रिया को पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़े थे। वहीं अब सीबीआई ने यह केस बंद कर दिया है और सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में रिया चक्रवर्ती को राहत मिली है।
पूजा भट्ट ने शेयर किया अक्षय कुमार का पोस्ट
वहीं सीबीआई के इस फैसले को आने के बाद पूजा भट्ट ने एक ट्वीट शेयर किया है। उन्होंने अक्षय कुमार के एक पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट किया है। पूजा भट्ट अपने इस ट्वीट में लिखती हैं कि- 'सीबीआई की 22 मार्च 2025 की क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बिना साजिश का बताया गया है। इतना ही नहीं CBI ने आत्महत्या की भी पुष्टी की है।' पूजा भट्ट ने रिया चक्रवर्ती और केस से जुड़े नामों को निर्दोष बताया है। पूजा भट्ट आगे लिखती हैं- 'सत्य की जीत हुई प्रार्थनाएं स्वीकार हुईं।'
The CBI’s March 22, 2025, closure report confirms Sushant Singh Rajput’s death as suicide with no foul play, clearing #RheaChakraborty and others. The truth has prevailed 🙏 #Prayers answered. https://t.co/WrpZw2COi6
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) March 23, 2025
क्या लिखा था अक्षय ने
दरअसल अक्षय कुमार ने 2020 में एक ट्वीट किया था। अक्षय कुमार ने अपने इस ट्वीट में लिखा था- 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत के जांच के सिलसिले में सीबीआई को नियुक्त किया है। जिससे वह सच्चाई सामने ला लगें। सच्चाई की हमेशा जीत हो', वहीं अब एक्टर की इस पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए पूजा भट्ट ने कटाक्ष किया है।
कब हुई थी एक्टर की मौत
'काय पो छे', 'पीके', 'एम एस धोनी', 'केदारनाथ' जैसी फिल्मों में काम कर चुके सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर जैसे ही सामने आई फैन्स को यकीन ही नहीं हुआ। वहीं परिवार वाले आज तक न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 में उनके बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाया गया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर तमाम सवाल उठे थे। कोर्ट ने यह केस CBI को दिया था। इस केस पर लगभग 5 साल तक जांच करने के बाद अब सीबीआई ने यह केस बंद कर दिया है और कोर्ट को क्लोजर रिपोर्ट दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications











