सुशांत सिंह राजपूत केस- सीबीआई की जांच पूरी, मौत के पीछे कोई साजिश नहीं, जल्द जमा करेंगे रिपोर्ट
सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से अलविदा कहे 4 महीने पूरे हो चुके हैं। इस केस पर लंबे समय तक सीबीआई और प्रवर्तन निदेशायल ने काम किया है। सीबीआई ने अब सारी जांच पूरी कर ली है और पाया है कि सुशांत की मौत में किसी तरह की कोई साजिश के सबूत नहीं पाए गए हैं। यह एक आत्महत्या है। रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीआई जल्द ही अपने फाइनल रिपोर्ट्स कोर्ट में पेश करने वाली है।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि सीबीआई ने 8 अक्टूबर को सुशांत के जीजा और फरीदाबाद के कमिश्नर OP सिंह और सुशांत की बहन नीतू से पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद सीबीआई की जांच अब पूरी हो चुकी है।

इस केस में रिया चक्रवर्ती पर क्या कदम उठाए जाएंगे, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर पैसों की धोखाधड़ी से लेकर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने तक के आरोप लगाए थे।


Click it and Unblock the Notifications











