सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती ड्रग्स कनेक्शन पर रवि किशन का खुलासा- हजारों करोड़ का रैकेट !
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ शुक्रवार को हुई। बीते तीन दिन में इस केस में सबसे बड़ा सवाल बनकर आया है रिया चक्रवर्ती का ड्रग्स से जुड़ाव। रिया चक्रवर्ती के डिलीट चैट में ड्रग्स लेने की बातें सामने आयी हैं। ऐसे में एक बार फिर से बॅालीवुड का ड्रग्स का कनेक्शन फिर से चर्चा में हो गया है।
आपको ये भी याद दिला दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि रिया मेरे बेटे को जहर देती थी। उसने मेरे बेटे की हत्या की है। जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

रिया ने इन सभी आरोप पर हाल ही में किए इंटरव्यू में ड्रग्स के सिलसिले में बात करने से इंकार किया है। सिनेमा में ड्रग्स को लेकर बीजेपी सांसद रवि किशन ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है जो कि काफी चौंकाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications