सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार पुलिस की पहुंच से दूर रिया चक्रवर्ती, मोबाइल बंद, घर से गायब !
सुशाांत सिंह राजपूत केस में बिहार पुलिस बीते तीन दिन से लगातार अपनी जांच जारी रखी है। इस मामले में अभी तक सुशांत के नौकर, कुक,बॅाडीगार्ड, दोस्त महेश शेट्टी, अंकिता लोखंडे और सुशांत के बैंक से बात की जा चुकी है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
जिसके बाद ही मुंबई पुलिस की जांच से नाखुश होकर सुशांत के परिवार ने बिहार पुलिस के पास ये मामला दिया है। लेकिन रिया चक्रवर्ती से अभी तक बिहार पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की है। अमर उजाला वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार बिहार पुलिस की एक टीम शुक्रवार को फिर से रिया के घर पहुंची। लेकिन वो वहां नहीं मिली।

उनका मोबाइल भी बंद है। बताया जा रहा है कि रिया के मैनेजर के संपर्क में पुलिस है। ऐसे में मैनेजर के जरिए ही रिया से बात करने की कोशिश बिहार पुलिस कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications