सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार पुलिस ने लिया सुशांत के कुक का बयान, सुसाइड के वक्त था घर में मौजूद
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस पर बिहार पुलिस ने एक बार फिर से शुरुआत से जांच शुरु की है। पुलिस ने एक्टर के कुक का बयान ले लिया है, जो सुसाइड के वक्त घर पर मौजूद था। जब बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला था, तब कुक ने ही सिक्योरिटी को बुलाया था। आखिरी वक्त में सुशांत के साथ उनका एक नौकर और दो कुक रह रहे थे।
मुंबई पुलिस ने पहले भी कुक से सारी जानकारी ली थी। इस पूछताछ में मुंबई पुलिस ने 14 जून को आत्महत्या से पहले के तीन दिन यानी 11 जून से 14 जून के बीच हुई हर छोटी बड़ी जानकारी, बातचीत और खाने-पीने से लेकर सभी चीजों की डिटेल्ड जानकारी मांगी थी।

बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह का बयान भी दर्ज किया गया था। उन से सुशांत की गतिविधियों से लेकर रिया संग रिश्तों तक कई तरह के सवाल पूछे गए थे। टाइम्स नाऊ की एक खबर की मानें तो सुशांत की बहन मीतू ने अपने बयान में खुलासा किया था कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत के बीच मौत से 6 दिन पहले यानि 8 जून को बहस हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications