सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार पुलिस ने जुटाया 50 पेज का सबूत, आत्महत्या या मर्डर, खुलेगा मौत का राज!
सुशांत सिंह राजपूत केस में सारा मामला उलझता जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत केस को सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस बीते एक महीने से अधिक इस केस की जांच कर रही है। बिहार पुलिस इस मामले में तब शामिल हुई जब सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज की।
नेपोटिज्म की गाड़ी पर सवार ये केस अब सुशांत की निजी जिंदगी पर आकर थम गया है। एक के बाद एक सुशांत के निजी जीवन के राज खुलते जा रहे हैं। इस बीच लाइव हिंदुस्तान की खबर अनुसार इस मामले में बिहार पुलिस ने काफी सबूत जुटा लिए हैं।

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस ने 50 पेज का रिकॅार्ड स्टेटमेंट सबूत जमा किया है। इस केस को लेकर एक खास रिपोर्ट बिहार पुलिस ने तैयार की है। दूसरी तरफ सभी को कोर्ट के फैसले का इंतजार है जहां पर इस मामले को सीबीआई को देने पर फैसला होगा।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications