बिहार पुलिस को मिला अहम सुराग: सुशांत सिंह राजपूत ने 5 दिन में बदला 14 सिमकार्ड, पढ़िए रिपोर्ट !
सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच मामला उलझता जा रहा है। बिहार पुलिस बीते चार दिन से इस केस को लेकर डिटेल जानकारी जुटाने में लगी हुई है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले को लेकर बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है।
आपको बता दें कि पहले ही इस बात की खबर सामने आ चुकी है कि सुशांत ने अपने कई सिम कार्ड बीते साल में बदले हैं। वह अपने परिवार और बहन से दूरी बना चुके थे। लेकिन माना जा रहा है कि बिहार की एससआईटी टीम को इस मामले में बेहद बड़ी जानकारी हाथ लगी है।

लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट की खबर अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के केस में अब तक दर्ज किए गए बयान से पता चला है कि सुशांत ने 9 जून से लेकर 13 जून के बीच 14 सिम कार्ड बदले थे। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आयी है।


Click it and Unblock the Notifications