रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में बिहार पुलिस की बड़ी मुसीबत- कहा, 'वो गायब हैं तो पूछताछ कैसे कर लें?'
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब बिहार पुलिस चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से एक्ट्रेस के लिए प्रोटेक्शन की डिमांड की थी, जिसे खारिज कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि बिहार पुलिस एक्ट्रेस से पूछताछ कर सकती है। लेकिन बिहार पुलिस का कहना है कि रिया फरार है।
बुधवार यानि की 5 अगस्त को सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भी इसकी जानकारी दे दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को तीन दिनों में जवाब देने को कहा है। यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार को जांच की प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। अगले हफ्ते मामले की सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी जानकारी दी कि रिया चक्रवर्ती की तरफ से सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम सुरक्षा मांगी गई, जिसे खारिज कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications