सुशांत सिंह राजपूत केस:अंकिता लोखंडे का सनसनीखेज बयान- मुझे खरीदा या बेचा नहीं जा सकता
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 40 दिन पूरे होने के बाद एक्टर के परिवार केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज की। इसके बाद अंकिता लोखंडे ने सुशांत के मौत की बाद पहली बार मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं हैं।
वह इस मामले में सुशांत के परिवार और उनके पिता के साथ खड़ी हैं। हालांकि रिया और सुशांत के रिश्ते पर अंकिता ने अपने सभी इंटरव्यू में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन इतना जरूर कहा कि सुशांत के साथ जो भी हुआ है वह बहुत ही दर्दनाक हुआ है।

लेकिन अ्ब अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें एक कोट लिखा हुआ है। ऐसा मालूम होता है कि अंकिता इस वक्त इसी कोट के हालात से गुजर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications