सुशांत सिंह राजपूत: एम्बुलेंस अटेंडेंट ने बताई आंखों देखी,- बॉडी पीली पड़ गई थी, पैर मुड़ा हुआ !
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है। इस बीच लगातार मीडिया में इस केस से जुड़े कई बड़े बयान सामने आ रहे हैं जो कि काफी चौंकाने वाला है। 14 जून की सुबह से लेकर दोपहर के बीच ऐसा क्या हुआ था, जो सुशांत अपने घर के कमरे में मृत पाए गए हैं, इसकी जांच बीते 2 महीने से तेजी से हो रही है।
पहले केस नेपोटिज्म की तरफ बढ़ रहा था। अब ये पूरी तरह से सुशांत की निजी जिंदगी से जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल 14 जून को जो ऐम्बुलेंस सुशांत के घर पहुंची थी, उसके अटेंडेंट ने नया दावा किया है। अटेंडेंट ने साफ तौर पर कहा है कि पुलिस के दबाव के कारण वह कई सारी बातें इस वक्त नहीं बता सकता।

लेकिन उसने जब सुशांत को देखा तो वह काफी हैरान रह गया था। टाइम्स नाऊ की इस रिपोर्ट में अटेंडेंर ने ऐसी जानकारी दी है जो कि इस केस को एक नई दिशा में लेकर जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications