सुशांत के लिए अध्यनन सुमन ने दिया एक्स गर्लफ्रेंड कंगना रनौत का साथ- वो बहादुर हैं, कर दी तारीफ !
कंगना रनौत लगातार सुशांत सिंह राजपूत केस में चर्चा में हैं। सुशांत के निधन को कंगना रनौत पहले ही मर्डर का नाम दे चुकी हैं। वह लगातार सिनेमा में मूवी माफिया का जिक्र कर रही हैं। कई बड़े फिल्म मेकर्स के साथ कंगना रनौत ने सिनेमा के कई बड़े चेहरों पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि अगर वह सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड में अपना दावा सही नहीं कर पाईं तो वह पद्मश्री लौटा देंगी। कंगना रनौत के साथ शेखर सुमन भी लगातार सुशांत केस में अपनी राय और सीबीआई जांच की मांग जारी रखे हुए हैं। शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने सोशल मीडिया के जरिए कंगना रनौत का सपोर्ट किया है।

आपको बता दें कि अध्ययन का कंगना को बहादुर कहना इस वजह से खबरों में छाया हुआ है क्योंकि दोनों एक दूसरे को सालों पहले डेट कर चुके हैं। दोनों रिलेशनशिप में रहे हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications