हर सेकंड मां का नाम अपने साथ रखते थे सुशांत सिंह राजपूत, फैन से शेयर किया था राज़
सुशांत सिंह राजपूत अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने फैन्स से काफी जुड़े रहते थे। एक बार एक फैन ने सुशांत से उनके नाम का मतलब पूछा। तो सुशांत ने बताया कि सुशांत का मतलब कुछ भी हो सकता है।
लेकिन आगे उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जो किसी का भी दिल छू लेगा। सुशांत ने लिखा कि उनकी मां का नाम हमेशा उनके बीच में हैं।

दरअसल, सुशांत की मां का नाम था उषा। सुशांत ने फैन को बताया कि कैसे sUSHAnt के बीच उषा हमेशा रहेगी। उनकी इस बात का स्क्रीनशॉट इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि सुशांत अपनी मां की आखिरी इच्छा पूरी करने अपने कुछ सालों पहले ननिहाल गए थे और वहां गांव में मां की इच्छानुसार अपना मुंडन भी करवाया था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
