..................... सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड से एनसीबी ने की पूछताछ | Sushant Singh Rajput's Bodyguard Questioned By Narcotics Control Bureau - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस- ड्रग्स मामले में सुशांत के बॉडीगार्ड को NCB ने भेजा समन, की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक वर्ष पूरा होने को आया है। इस बीच सुशांत से जुड़े ड्रग्स मामले में सिद्धार्थ पिठनी और सुशांत के हाउसकीपर नीरज और कुक केशव के बाद, अब एक्टर के बॉडीगार्ड को भी नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने समन भेजा और पूछताछ की है। इन सबसे सवाल- जवाब के अलावा, इस मामले में एनसीबी ने एक ड्रग पेडलर को भी गिरफ्तार किया है।

एनसीबी ने सुशांत के बॉडीगार्ड को लगातार दूसरे दिन तलब किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के बॉडीगार्ड ने पुलिस को पहले भी जानकारी दी थी कि सुशांत के घर होने वाली पार्टियों में फिजूलखर्ची होती थी, लेकिन सुशांत इन पार्टियों में शामिल नहीं होते थे, बल्कि रिया और उनकी फैमिली, दोस्त ही इन पार्टियों में आते थे।

Sushant Singh Rajput

बॉडीगार्ड ही सुशांत के पुराने स्टाफ में से थे। गौरतलब है कि आने वाले 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक वर्ष पूरे हो जाएंगे। लेकिन इस मामले में फिलहाल सीबीआई जांच किसी छोर पर पहुंचती नहीं दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X