सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की फीलिंग्स- क्या लगा दी रिश्ते पर मुहर?

By Varsha Verma

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें तमाम फैंस और सेलिब्रेटिज ने विश किया। साथ ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी बर्थडे की शुभकामनाएं दी। जिसे हर फैन जानना चाहता है कि किस अंदाज में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को विश किया। तो बता दें कुछ तस्वीरों के साथ सुशांत के लिए प्यारा मैसेज लिख रिया ने उन्हें जन्मदिन पर विश किया।

सुशांत सिंह राजपूत की अनसीन पिक्चर्स शेयर करते हुए रिया लिखती हैं कि 'सबसे खूबसूरत 'सुपरमैसिव ब्लैक होल' को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हमेशा हीरे की तरह चमकते रहो।' इस रोमांटिक मैसेज ने कहीं न कहीं इस रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। इस खूबसूरत मैसेज का रिप्लाई भी सुशांत ने दिया। वह इंस्टाग्राम पर कमेंट के जरिए लिखते हैं कि थैंक्यू माय रॉकस्टार।

Sushant Singh Rajput Birthday

इन तस्वीरों में दोनों का अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। दोनों की शानदार कमेस्ट्री इन फोटो के जरिए देखने को मिली है। खास बात ये है कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ने कभी इतनी क्लोज दिखने वाली तस्वीर को साझा नहीं किया है।

लंबे समय से ही दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक दोनों ने इस रिश्ते पर ऑफिशियल हामी नहीं भरी है। बीच में दोनों की वेकेशन की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थी जिसके बाद से ही दोनों के लव स्टोरी की खूब खबरें उड़ रही हैं।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत इससे पहले अंकिता लोखंडे को डेट कर चुके हैं। दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता भी था। 6-7 सालों तक दोनों इस रिश्ते में रहे लेकिन कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस पर खुद सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था कि ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण था।

बता दें हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत 'छिछोरे' फिल्म में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सुपरहिट साबित हुई। दर्शकों को इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और सुशांत की जोड़ी पसंद आई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X