..................... सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर बहन ने दी फंड की जानकारी, शेयर की पोस्ट Sushant Singh Rajput birth anniversary sister shares unseen pics and announces Memorial Fund - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत जन्मदिन: परिवार ने किया बेटे का अधूरा सपना पूरा, याद में बहन का भावुक नोट

सुशांत सिंह राजपूत का आज 35 वां जन्मदिन है। हालांकि उनके ना होने की सच्चाई उनके इस जन्मदिन को दुख से भरती है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए आज सुशांज डे मना रहे हैं। फैंस अपने इस हीरो के लिए कई सारे खास मैसेज लिख रहे हैं। सुशांत की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput birthday anniversary: Sushant को याद कर फिर रो पड़ी बहन Shweta | FilmiBeat

इन सबके बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी भाई के जन्मदिन पर अनदेखी तस्वीरों के साथ एक खास मैसेज शेयर किया है। इसके साथ सुशांत के सपने को पूरा करने के लिए परिवार ने एक कदम आगे बढ़ाकर अपने बेटे का एक सपना पूरा करने जा रहे हैं।

sushant singh rajput,

जहां पर एस्ट्रोफिजिक्स की पढ़ाई के लिए सुशांत सिंह राजपूत के नाम की स्कॅालरशिप दी जाएगी। सुशांत मेमोरियल फंड की शुरुआत करने की जानकारी बहन श्वेता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बताया है कि कैसे वह और उनका पूरा परिवार अपने बाई के अधूरे सपने को पूरा करने की तरफ धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थ ऐनिवर्सरी पर

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थ ऐनिवर्सरी पर

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थ ऐनिवर्सरी पर उनकी बहन से सुशांत का एक कोलाज पोस्ट किया है। जहां पर एक्टर की अनदेखी तस्वीरें हैं। इसके साथ उन्होंने एक खास मैसेज भी पोस्ट किया है और भाई को याद कर भावुकता के साथ अपना प्यार दिखाया है।

#SushantDay हैशटैग दिया

#SushantDay हैशटैग दिया

सुशांत की इस तस्वीर को शेयर कर उनकी बहन ने लिखा है कि लव यू भाई। तुम मेरा हिस्सा हो और हमेशा रहोगे। श्वेता ने #SushantDay हैशटैग दिया है। सोशल मीडिया पर उनके इसी हैशटैग के साथ उनके लिए पोस्ट कर रहे हैं।

श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा भाई का सपना

श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा भाई का सपना

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई का एक सपना पूरा करते हुए लिखा है कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भाई के 35 वें जन्मदिन पर, उनके एक सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाया है।

सुशांत के सपने को पूरा करने में बड़ा कदम

सुशांत के सपने को पूरा करने में बड़ा कदम

श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के इस सपने का जिक्र करते हुए पोस्ट में लिखा है किभाई के 35 वें जन्मदिन पर उनके एक सपने को पूरा करने की तरफ एक और कदम उठाया है। यूसी बर्कले में $35 हजार का सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड स्थापित किया गया है। एस्ट्रोफिजिक्स मेंं रूचि रखने वाले कोई भी इस फंड के लिए आवेदन कर सकता है। इसके आगे उन्होंने लिखा है हैप्पी बर्थडे छोटे भाई, उम्मीद करती हूं कि तुम जहां भी हो खुशी से रह रहे होगे। लव यू ❤️ #SushantDay

फैंस ने किया सुशांत को याद

फैंस ने किया सुशांत को याद

सुशांत की बहन श्वेता ने एक वर्चुअल इवेंट भी प्लान किया है। जहां उन्होंने अपने फैंस से गुजारिश की है कि उनकी लाइफ को सेलिब्रेट करें और उनकी यादों का सम्मान दें। फिलहाल सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस उनकी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X