SSR Birth Anniversary: भाई को याद कर भावुक हुईंं सुशांत सिंह राजपूत की बहनें, प्रियंका ने लिखा इमोशनल नोट

sushant-singh-rajput-birth-anniversary-sister-remember-him-on-birthday-says-our-trident-is-broken

Sushant Singh Rajput: आज सुशांत सिंह राजपूत अगर हमारे बीच होते तो अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट करते। लेकिन, साल 2020 में 14 जून को उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। एक्टर के फैंस आज भी उनके जाने के गम से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की तो मानों दुनिया ही खत्म हो गई है।

सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी बहन प्रियंका और श्वेता ने उनका एक अनदेखा वीडियो और कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। एक तस्वीर शेयर करते हुए श्वेता सिंह कृति ने लिखा है- तुम जहां भी हों हमेशा खुश रहें (मुझे लगता है कि आप शिव जी के साथ कैलाश में घूम रहे होंगे) हम आपको अनंत प्यार करते हैं अनंत शक्ति!'

उन्होंने आगे लिखा है- कभी-कभी तुम्हें नीचे आना चाहिए और देखना चाहिए कि तुमने कितना जादू किया है। आपने अपने जैसे सोने के दिल से इतने सारे सुशांत को जन्म दिया। मेरे बच्चे, मुझे तुम पर बहुत गर्व है और हमेशा रहेगा।' उन्होंने साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की भांजे-भांजियों के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन ने दो दिनों पहले सुशांत की अनदेखी तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा था। प्रियंका ने लिखा था- 'इस तारीख को 11 साल पहले तुम सिड और मेरे एक होने पर मौजूद थे, हमेशा हमारे पास...अभी भी महसूस होता है कि तुम आज भी आसपास हो, मेरी सनशाइन। लेकिन जिसे तुम हमारी तिगड़ी बुलाते थे वो टूट गई है।'

बता दें कि, कुछ दिनों पहले सुशांत सिंह राजपूत के पेट डॉग फज का भी निधन हो गया है। उनकी बहन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी थी कि, 17 जनवरी को फज का निधन हो गया है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी उनकी जन्मतिथि पर उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं।

Read more about: sushant singh rajput bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X