डाकू की भूमिका में नजर आएंगे ये दो सुपरस्टार..पहली फिल्म में नजर आएंगे साथ
सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' के लिए नासा में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत अंतरिक्ष यात्री की भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन अब अंतरिक्ष यात्री के अलावा अगर सुशांत सिंह राजपूत अगर आपको डाकू के किरदार में नजर आएं तो।
[बेहद हॉट हैं सुपरस्टार की बहन..भाई ने कहा-''कंबल में लपेटकर रखना चाहता हूं' ]
जी हां सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही अगली फिल्म साइन करने जा रहे हैं जिसमें वो डाकू की भूमिका में नजर आएंगे। उनक साथ इस फिल्म में लीड स्टार कोई और नहीं बल्कि भूमि पेडनेकर होंगी जो जल्द ही अक्षय कुमार के ऑपोजिट टॉयलेट एक प्रेम कथा में नजर आएंगी।

इस फिल्म को डायरेक्ट उड़ता पंजाब के डायरेक्टर अभिषेक चौबे करेंगे। फिल्म 70 के दशक पर चंबल के डाकूओं पर बनेगी जिसमें सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका निभाएंगे तो वहीं भूमि पेडनेकर फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट होंगी।
फिल्म की शूटिंग भी चंबल की घाटियों में ही होगी ताकि फिल्म के लोकेशन बिल्कुल रियल लग सकें। फिल्म के सह-लेखक सुदीप शर्मा हैं जिनका कहना है कि चंबल के बारे में फिल्मों में दिखाया गया है लेकिन असल सच्चाई उससे अलग है और हम असल सच्चाई लोगों के सामने लाना चाहते हैं।" जाहिर है अगर फिल्म का प्लॉट इतना दिलचस्प है तो दर्शकों को भी फिल्म का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications